Sunday, August 2, 2026

रांची पुलिस का नया कदम : ट्रैफिक जवानों के लिए “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू

रांची : भीषण गर्मी में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे जवानों को राहत देने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने अत्याधुनिक “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू किया है। यह पहल पुलिस कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर कार्य प्रदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में पत्नी और बच्ची की जान लेकर शव को पति ने दफनाया, निशानदेही पर शव बरामद

इन विशेष जैकेटों में इन-बिल्ट फैन सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाकर शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी लंबे समय तक गर्मी में भी अधिक आरामदायक और सक्रिय तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे। जैकेट को पावर बैंक से संचालित किया जाता है और एक बार चार्ज होने पर यह लगभग 8 घंटे तक लगातार कार्य कर सकता है।

इसके साथ ही जैकेट का कपड़ा SPF 50 सुरक्षा प्रदान करता है, जो तेज धूप और हानिकारक किरणों से सुरक्षा देता है। रात के समय ड्यूटी के दौरान जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं, जिससे दूर से ही उनकी पहचान आसानी से हो सके।

फिलहाल रांची पुलिस द्वारा 5 कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल सफल होने और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भविष्य में और जैकेट खरीदने की योजना है। रांची पुलिस की यह नई पहल न केवल जवानों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर