Wednesday, July 22, 2026

पाकुड़ में पत्नी और बच्ची की जान लेकर शव को पति ने दफनाया, निशानदेही पर शव बरामद

न्यूज डेस्क: पाकुड़ में महेशपुर प्रखंड के इच्छानगर गारामारा गांव में एक परिवार में आपसी विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी व मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी, फिर उसे दफना दिया. यह घटना बीते बुधवार देर रात्रि की है. गुरुवार को गांव में इस बात को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला व बच्ची की खोजबीन शुरु कर दी. काफी देर तक खोजने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी रद्दीपुर ओपी पुलिस को दी.

आरोपी पति ने बताया सच

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी संजय सिन्हा, ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय अपने दलबल के साथ पहुंचे और महिला व बच्ची की तलाशी करने लगे, लेकिन पुलिस को भी उनके बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ की. जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदा और दोनों शव को वहीं दफना दिया.

इसे भी पढ़े: 3-5 जून तक RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, आमजन की जेब को झटका देने की हो रही बड़ी तैयारी

कहासूनी में बात ज्यादा बिगड़ी

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात नरेश टुडू एवं उसकी पत्नी शर्मीला किस्कू के बीच किसी बात को लेकर कहासूनी हुई थी. देखते ही देखते बात काफी ज्यादा बिगड़ गई और नरेश ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू व उसकी 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी. वारदात के अंजाम देने के बाद उसने पास में ही जूनाश टुडू की जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास में शव को दफना दिया. इस बात को सुनते ही पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए.

खुदाई में दोनों शव बरामद

ओपी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पीएम आवास में खुदाई की, जहां उन्हें दोनों शव मिल गए. पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच जारी है. हत्यारोपी पति नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि किस कारण से पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था इस बात की जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर