Entertainment Desk: दिशा सालियन का केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और इस बार मामला सीधे 500 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस तक पहुंच गया है। दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना UBT के नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता अनिल देशमुख को कानूनी तौर पर नोटिस भेजा है।
इसे भी पढ़े: पटना विश्वविद्यालय के छात्रों की हुई जीत, रात 10 बजे तक खुलेगी सेंट्रल लाइब्रेरी
सतीश सालियन की ओर से आदित्य ठाकरे को कानूनी नोटिस भेज गया है। नोटिस में आदित्य के कथित बयानों को झूठा, बेबुनियाद और मानहानिकारक बताया गया है। नोटिस में कहा गया है कि इन बयानों से सतीश सालियन की ईमानदारी और नीयत पर सवाल उठाने की कोशिश की गई। साथ ही, CBI की जांच और क्लीन चिट को लेकर आदित्य ठाकरे के कथित दावे को भी गलत और भ्रामक बताया गया है।
बता दें, कि सतीश सालियन ने 500 करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ दोनों नेताओं से पब्लिकली और बिना किसी शर्त के माफी मांगने को कहा है। नोटिस में माफी को प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी करने के साथ सोशल मीडिया पर काम से कम 3 मिनट का माफीनामा वाला वीडियो अपलोड करने के लिए मांग की है।
दिशा सालियन की 8 जून 2020 की मुंबई के मालाड इलाके में एक ऊंची बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस वक्त पुलिस ने इसे एक हादसा मानकर Accidental Death Report दर्ज किया था। बता दें, कि दिशा सालियन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की Celebrity Manager थी। दिशा की मौत के ठीक छह दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों मामलों को लेकर काफी समय तक चर्चा होती रही।


