Thursday, September 17, 2026

रसोई का धुआं सेहत के लिए हो सकता है खतरा, गैस पर खाना बनाते समय इन सब बातों का रखें ध्यान

Lifestyle Desk: आजकल हर घर में गैस पर ही खाना बनता है. लेकिन जब हम खाना बनाते हैं, तो गैस से धुआं और कुछ हानिकारक गैसें भी निकलती हैं. ये हमें दिखाई नहीं देतीं, इसलिए हम अक्सर ध्यान नहीं देते. अगर किचन बंद हो या हवा आने-जाने का रास्ता कम हो, तो ये धुआं वहीं जमा हो जाता है. धीरे-धीरे यह हमारी सांस लेने वाली हवा को खराब कर देता है. जो लोग रोज लंबे समय तक किचन में रहते हैं, उन पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है.

इसे भी पढ़े: Weather Alert: थाईलैंड के चक्रवात से झारखंड में तेज बारिश और बिजली का खतरा

रसोई के धुआं से नुकसान

जब गैस पर खाना बनता है, तो नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें बनती हैं. ये शरीर के लिए अच्छी नहीं होतीं. ज्यादा समय तक इनके बीच रहने से खांसी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो सकती है.

बंद किचन में ज्यादा दिक्कत

अगर किचन में खिड़की नहीं है या हवा बाहर जाने का रास्ता नहीं है, तो धुआं बाहर नहीं निकल पाता. इससे किचन की हवा खराब हो जाती है. इसलिए किचन में हवा का आना-जाना बहुत जरूरी है. बच्चों, बुजुर्गों और जिनको पहले से सांस की बीमारी है, उन्हें ज्यादा सावधान रहना चाहिए. इन्हें ज्यादा देर तक धुएं में नहीं रहना चाहिए.

धुएं से बचने के तरीके

खाना बनाते समय खिड़की या दरवाजा जरूर खोलकर रखें ताकि ताजी हवा आती रहे. अगर घर में एग्जॉस्ट फैन या चिमनी है, तो उसका इस्तेमाल करें और साफ भी रखें. गैस चूल्हे और बर्नर की समय-समय पर जांच कराते रहें. गैस की लौ नीली होनी चाहिए. अगर लौ पीली दिखे, तो तुरंत जांच कराएं. बहुत तेज आंच पर खाना न बनाएं. अगर गैस की बदबू आए, तो तुरंत गैस बंद करें और दरवाजा-खिड़की खोल दें.

इन बातों को नजरअंदाज न करें

अगर खाना बनाते समय आंखों में जलन, खांसी, सिरदर्द, सांस फूलना या सीने में दर्द हो, तो इसे हल्के में न लें. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं. किचन साफ और हवादार रहेगा, तो आप भी स्वस्थ रहेंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर