झारखंड: गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। यहां उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़े: Hemant Soren पुतला दहन मारपीट केस: चंडी तिवारी समेत 3 ने मांगी अग्रिम जमानत, गुरुवार को हो सकती है सुनवाई
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करते रहे। उनके इस योगदान और लोगों से जुड़े रहने की भावना को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और अन्य समर्थक भी मौजूद रहे। अन्य लोगों ने भी सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


