Monday, November 2, 2026

बिहार में आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने 20 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

पटना: बिहार के कई जिलों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। ऐसे में हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने आज राज्य में डबल अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इसे भी पढे: शादी के बंधन मे बंधेंगे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज, तारीख हुई तय

पटना, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, गयाजी, नवादा, जुमई और बांका में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, जुमई और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा IMD ने 18 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और 19 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बार सबसे ज्यादा बारिश खगड़िया में 72 मिमी हुई है। वहीं, दरभंगा में 70 मिमी, मुजफ्फरपुर में 49.8 मिमी, पूर्णिया में 56 मिमी और बांका में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर