रांची: जिले के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित जलाशयों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर रांची नगर निगम लगातार अतिक्रमण जांच अभियान चला रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को निगम के अपर प्रशासक के नेतृत्व में भू-शाखा एवं इंफोर्समेंट की टीम द्वारा वार्ड संख्या- 1 स्थित कांके डैम के कैचमेंट एरिया का निरीक्षण एवं मापी किया गया।
निरीक्षण के दौरान मापी में पाया गया कि कुल 9 भवन अवैध रूप से बनाए गए हैं। इन भवनों को चिन्हित कराते हुए अपर प्रशासक ने अधिकारियों द्वारा नोटिस भेज भवनों में निवासरत लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका देने का निर्देश दिया है। अपर प्रशासक ने बताया कि चिन्हित किये गए भवनों के दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद अगर निर्माण अवैध पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों को स्वतः भवन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। इसके साथ ही अवैध रूप ससे निर्मित भवनों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही अपर प्रशासक ने चेतवानी देते हुए कहा कि शहर के किसी भी जलाशय में अतिक्रमण किसी भी स्तिथि में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम द्वारा ऐसे सभी अतिक्रमणों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा एवं दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कि जाएगी।


