Tuesday, June 23, 2026

पुणे में हुआ ‘राजा रघुवंशी कांड : मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर होने वाले पति को खाई में धकेला, युवा कारोबारी की हुई मौत

न्यूज डेस्क : महाराष्ट्र के पुणे में हुई एक घटना आपको पिछले साल मई महीने में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला देगा, जिसमें पत्नी सोनम रघुवंशी ने कैसे अपनी शादी के महज एक सप्ताह के बाद अपने पति राजा रघुवंशी को शिलांग में हनीमून के दौरान खाई में धकेल कर उसकी जान ले लेती है. ऐसा ही कुछ पुणे के चर्चित लोहागढ़ किले पर हुआ, जब अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. घटना 18 जून की है, जब केतन अपने जन्मदिन के मौके पर वहां आया हुआ था.

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप यादव ने पीए मोतीलाल के खिलाफ चोरी का दर्ज कराया मामला, पत्नी ने लगाया ये आरोप

पुलिस का मामले में बड़ा खुलासा

हालांकि अब इस मामले में मंगलवार को उस समय एक नया मोड़ सामने आया, जब पुणे पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि केतन को उसकी मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त ने कथित तौर पर गहरी खाई में धकेल दिया और इसे एक हादसा बताकर पेश किया गया. अब पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है. पुणे पुलिस इस मामले की जांच अब नए सिरे से हत्या के आधार पर करने में जुट गई है.

मंगेतर और दोस्तों संग पहुंचा था किला 

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को केतन अग्रवाल का जन्मदिन था. इसे खास बनाने के लिए वह अपने दोस्तों व मंगेतर के साथ किला घूमने पहुंचा था. केतन की शादी पांच महीने बाद नवंबर में होनी थी. किले में घूमने के दौरान जब केतन किले पर तस्वीरें खींच था. तभी वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद केतन को खाई से निकालकर उसे अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा

18 जून को हुई घटना को शुरुआत में महज एक हादसा समझा गया लेकिन अब पांच दिनों बाद पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आशंका जताई है कि केतन को उसकी मंगेतर और उसके दोस्त ने धक्का दिया होगा, जिसके कारण खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई.

घटनास्थल और घटना से जुड़ी तकनीकी बिंदुओं पर बारिकी से हुई जांच में पुलिस को मिले मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद कुछ लोगों की गवाही के बाद शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग हो सकती है. पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है ताकि मर्डर के पीछे के असली मकसद का पता लगाया जा सके.

17 करोड़ में महल की बुकिंग 

पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने नवंबर में होने वाले विवाह के लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था. इसके अलावा मेहमानों के लिए दो प्लेन भी बुक हो चुके थे. लेकिन केतन की मौत के बाद अब उसका पूरा परिवार शोकाकुल है.

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए उसने केतन से छुटकारा पाने का प्लान बनाया और अपने एक दोस्त की मदद ली. केतन को उसके जन्मदिन के बहाने से ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ ले जाया गया. मौका मिलते ही दोस्तों की मदद से केतन को सीधे एक गहरी घाटी में धकेल दिया गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस को आशंका है कि जल्दी ही इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर