Sunday, September 27, 2026

तेजप्रताप यादव ने पीए मोतीलाल के खिलाफ चोरी का दर्ज कराया मामला, पत्नी ने लगाया ये आरोप

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद, आभूषण और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने का आरोप लगाते हुए पटना के सचिवालय थाने में FIR दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गायब सामानों में 2 तोले की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप, आईफोन शामिल है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी संबंधी मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट

22 जून को हुई घटना

वैशाली निवासी निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद मौके पर पहुंची सचिवालय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस की मौके पर जांच से संबंधित वायरल वीडियो में तेज प्रताप पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते व घर के विभ‍िन्‍न हिस्‍सों को द‍िखाते नजर आ रहे हैं. दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा कि 22 जून को घर की आलमारी में पार्टी फंड के 20 लाख रुपये, समेत अन्‍य सामान चोरी हो गए।

ड्राइवर व अन्य ने देखी वारदात

दर्ज शिकायत में दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। दोनों इस बात के साक्षी हैं कि मोतीलाल राय ने उनके घर में चोरी की है। उन्‍होंने आरोपित की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है।

मोतीलाल की पत्नी ने लगाए आरोप

इधर मामला सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और घर से छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

प्रीति भारती ने अपनी शिकायत में कहा, “पिछले दो दिनों से उनका फोन बंद आ रहा था। हमने तेज प्रताप के नंबर पर कॉल किया और पूछा, ‘भैया, ये (मोतीलाल राय) कहां हैं? इनका फोन बंद आ रहा है। हमें बहुत घबराहट हो रही है। कुछ हुआ है क्या?’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, चिंता की कोई बात नहीं है। तुम आराम से रहो। मेरे साथ मोतीलाल हैं। कोई समस्या नहीं होगी।’ हम फिर निश्चिंत हो गए…

उसके बाद कल 5 लोग चार बाउंसर और एक महिला बाउंसर आए। उस समय मेरे घर पर न तो मेरी माताजी थीं और न मेरे पिताजी घर पर थे… वो अजीब तरह का बर्ताव करने लगे, ‘पेपर निकालिए, पेपर निकालिए’… फिर हमने तेज प्रताप यादव को फोन किया और बताया कि ये लोग आए हैं, आपका कौन-सा पेपर देना है…

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर