Sunday, September 13, 2026

भारतीय टीम अपने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार, जानिए वैभव को कौन सी मिली जर्सी नंबर

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की श्रीलंका के साथ सीरीज समाप्त हो गई है, टीम इंडिया अब नए लक्षय पर फोकस कर रही है । वहीं वैभव सूर्यवंशी जिसने श्रीलंका A के साथ हुए मुकाबले में तहलका मचा दिया था। और अब वैभव सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाले सीरीज के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं BCCI ने भी सीरीज से पहले वैभव को उनका जर्सी नंबर दे दिया है। BCCI ने पहले ही वैभव की जर्सी होटल पहुंचा दी थी। वैभव को जर्सी नंबर 3 दिया गया है, जसी देख कर वो बेहद खुश हैं। वैभव को ये जर्सी इंडियन टीम में थ्रो डाउन में माहिर रघु द्वारा दी गई। जिसके बाद सबसे पहले वैभव ने रघु के पैर छूए और उसके बाद उन्होंने जर्सी को अपने हाथों में लिया। भारतीय टीम की जर्सी मिलने पर, टीम में चुने जाने पर, वैभव ने कहा की ये उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा कादम और उसे वर्डस में डालना मुमकिन नहीं है। जिस दिन पहली बार बैट में हाथों में थामा था, उस दिन सपना पूरा हुआ था।

आयरलैंड दौरा कब शुरू होगा ?

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून शुरू होगा। और जब वो खत्म हो जाएगा तो इंग्लैंड दौरा भी एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। और वैभव भारतीय टीम में सिलेक्ट होने वाले पहले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। भारत का आयरलैंड दौरा में दो T20 मैच शामिल हैं। पहला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा और दूसरा 28 जून को बेलफास्ट में ही होगा।

इंग्लैंड दौरा कब शुरू होगा ? 

वहीं भारत के इंग्लैंड दौरा में पाँच T20 और तीन वन डे शामिल हैं। पहला T20 1 जुलाई को चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा। फिर दुसरा 4 जुलाई को मेंचएस्टेर में, तीसरा 7 जुलाई को नौटिघम में होगा। 9 जुलाई को ब्रिसटल में होगा। 11 जुलाई को आखिरी T20 सीरीज होगी। फिर उसके बाद वन डे की शुरुआत होगी, जो 14 जुलाई से खेला जाएगा, फिर 16 जुलाई अकुर लास्ट 19 जुलाई।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम कुछ ऐसे रहने वाली है।

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर