Tuesday, June 23, 2026

लिव-इन का विरोध करने पर बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन को चाकू से मारा

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सोमवार सुबह एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटी ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता और छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों को घर के अंदर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

लिव-इन रिलेशनशिप बना हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इस ट्रिपल मर्डर को बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ ने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की मुख्य वजह श्वेता का लिव-इन रिलेशनशिप था, जिसका परिवार सख्त विरोध कर रहा था। जानकारी के अनुसार, श्वेता और केनेथ सोमवार सुबह माता-पिता के घर पहुंचे थे। इसी दौरान लिव-इन को लेकर बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों ने गुस्से में आकर सोमा सुंदर 52, पत्नी मुथु लक्ष्मी 48 और छोटी बेटी सुप्रिया 19 पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हत्या के बाद फरार आरोपी 

वारदात के बाद श्वेता और उसका लिव-इन पार्टनर केनेथ फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे शहर में उनकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच चल रही है। जांच में ये भी सामने आया है कि श्वेता पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। माता-पिता अक्सर उससे कर्ज और बढ़ते खर्च को लेकर सवाल करते थे, जिससे घर में लगातार तनाव बना रहता था। पुलिस मान रही है कि लिव-इन का विरोध और कर्ज का दबाव – दोनों वजहें इस खौफनाक कदम के पीछे हो सकती हैं।

 

 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर