Tuesday, June 23, 2026

इश्क का ‘टावर कांड’! प्रेमी जेल में तो प्रेमिका चढ़ गई आसमान पर, प्रेमिका का घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा

बोकारो: जिले में बीते 24 घंटे में प्यार की दो ऐसी कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे जिले को हैरान कर दिया है। पहले प्रेमिका अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, तो उससे एक दिन पहले प्रेम-विरह में तड़पता प्रेमी भी सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर पहुंच गया था। संयोग ऐसा कि दोनों घटनाओं का केंद्र बना मोबाइल टावर और वजह बना इश्क।

इसे भी पढ़ें : बोकारो से लापता पुष्पा मामले में DNA जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

मंगलवार की सुबह गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तिलैया गांव की रहने वाली सोनी कुमारी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते गांव की गलियां लोगों से भर गईं। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवती इतनी ऊंचाई पर क्यों पहुंच गई। कुछ ही देर में उसका ऐलान पूरे इलाके में गूंजने लगा—“जब तक मेरे प्रेमी को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगी।” देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इधर मिली जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का सोनी कुमारी को रांची से बरामद कर वापस लाए थे। इसी मामले में उसका प्रेमी फिलहाल जेल में बंद है। प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती ने विरोध का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर