Wednesday, July 22, 2026

बिहार में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी पर बोले राहुल गांधी, ‘ट्रंप कर रहे हैं अपमान, जवाब देने का साहस दिखाएं’

बिहार : कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक के बाद एक देश में ट्रंप मोदी का अपमान कर रहे हैं. ताज़ा मामला दक्षिण कोरिया का है.” “उन्होंने (ट्रंप) फिर दोहराया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए मोदी को व्यापार का डर दिखाया था. उन्होंने कहा कि सात विमान मार गिराए गए थे. मोदी जी आप डरें नहीं, जवाब देने का साहस दिखाएं.”

इससे पहले बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार एक चुनावी सभा में भी ट्रंप का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं. अगली बार जब वो बिहार आएं तो उन्हें ये ज़रूर कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के बारे में झूठ बोल रहे हैं.” उन्होंने पीएम मोदी के सस्ता डाटा को लेकर दिए गए बयान पर कहा, “डाटा को सस्ता कर दिया गया क्योंकि नौजवान सोशल मीडिया पर व्यस्त रहें नहीं तो वो पीएम और बिहार के मुख्यमंत्री आवास के सामने बैठ जाएंगे.”

‘संविधान’ और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया

इससे पहले मुजफ़्फ़रपुर में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने फिर से ‘संविधान’ और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “आज तक आपको जो कुछ भी मिला है, चाहे वह वोट हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, वह संविधान की वजह से है. नरेंद्र मोदी और आरएसएस इस पर हमला कर रहे हैं. वे आंबेडकर के संविधान पर हमला करते हैं. जब वे भारत के किसी भी संस्थान को खोखला करते हैं, जब वे आरएसएस के व्यक्ति को कुलपति का पद देते हैं, तो वे संविधान पर हमला करते हैं. हम संविधान की रक्षा करेंगे और कोई इसे ख़त्म नहीं कर सकता है.” इस दौरान मंच पर उन्होंने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी.

महागठबंधन पर बरसे अमित शाह और राजनाथ सिंह

उधर, आज बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया. अमित शाह ने दरभंगा की रैली में कहा, “क्या यह महाठग बंधन बिहार का भला कर सकता है? बिहार का भला केवल नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ही कर सकती है. लालू जी अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. दोनों ही पद ख़ाली नहीं हैं.”

बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस और राजद ने सत्ता में आने पर बिहार के हर घर से एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. क्या यह संभव है? वे झूठ क्यों बोलते हैं? क्या राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव सच्चाई की राजनीति नहीं कर सकते?”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर