Thursday, July 23, 2026

भारतीय टीम की महिला वर्ल्ड कप विजेता से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

खेल : भारतीय टीम की महिला वर्ल्ड कप विजेता ने बुधवार यानी 5 नवंबर को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसका वीडियो गुरुवार यानी 6 नवंबर को जारी किया गया। इस दौरान पीएम ने सभी महिला प्लेयर्स से उनके खेले गए टूर्नामेंट, और उनके अनुभव से जुड़े सवाल किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी महिला प्लेयर्स से मुलाकात की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी महिला प्लेयर्स से बातें की और मुलाकात के दौरान हरलीन देओल ने मोदी से ग्लोइंग स्किन का राज पूछा। ये सुनते ही पीएम मोदी हंस पड़े। फिर पीएम ने दीप्ति शर्मा से उनके हाथ पर बने हनुमान जी के टैटू के बारे में जानना चाहा। साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर  लिखे जयश्री राम के बारे में भी जानना चाहा। प्रधानमंत्री मोदी से पूछे गए सवालों का जवाब और उसके राज भी दीप्ति ने बताया। इस मुलाकात के दौरान  महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार के साथ 16 प्लेयर्स और स्टाफ  भी वहां मौजूद थे। भारतीय  महिला टीम की सारी प्लेयर्स ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। भारतीय महिला टीम की कैप्टन  हरमनप्रीत कौर ने बताया कि जब हम 2017 वर्ल्ड कप के बाद प्रधानमंत्री से मिलने आए थे तब टीम बिना ट्रॉफी के आई थी। उस वक्त बिना ट्रॉफी के मिलना बुलकुल अच्छा नहीं लग रहा था, लेकिन आपने हमें मोटिवेट किया ।  कहीं न कहीं उस मोटिवेसन के जरिए ही हमने इतने सालों तक मेहनत किया, और आज वह ट्रॉफी जीतकर आपके पास लेकर आए हैं।

महिला प्लेयर्स ने मोदी से कहा- आपकी बातों ने हमारा काफी हेल्प किया

वहां मौजूद महिला टीम की खेलाड़ी स्मृति मंधाना  ने कहा कि हम जब आपसे मिलने 2017 में आए थे, तब  हमलोगों के  पास ट्रॉफी नहीं थी।  उस वक्त  हमने आपसे उम्मीदों को लेकर सवाल किया था, तब आपने बताया था कि उम्मीदों को कैसे डील करें। आपकी कही गई बातों ने हमारा काफी हेल्प किया। आपकी सलाह मुझे याद थी।  बिते 7-8 सालों में हमने वर्ल्ड कप समेत कई हार देखीं, लेकिन आज हमने आखिरकार यह ट्रॉफी जीत ही ली। जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा वर्ल्ड कप के दौरान हम तीन मैच हार चुके थे। टीम इज एक्चुअली डिफाइंड बाय नॉट हाउ मेनी टाइम्स यू विन। बट हाउ यू कैन पिक योरसेल्फ अप आफ्टर अ फॉल एंड आई फील दैट दिस टीम हैज डन दैट द बेस्ट। एंड दैट्स व्हाई दिस टीम इज अ चैंपियन टीम। उन्होंने आगे कहा  इस टीम में यूनिटी थी। तभी हम सबने मिलकर यह मैच जीता। जब सब अच्छा कर रहे थे, तब सभी खुश हो जाते थे।

वहीं महिला टीम की प्लेयरे स्नेह राणा ने कहा, मैं जेमी की बात से सहमत हूं। हम लोगों ने यह  पहले ही डिसाइड किया था कि सबकी सक्सेस में सब साथ होते हैं। जब किसी का डाउनफाल होगा तो तब भी हम सब उसका साथ देंगे। हमने टीम के तौर पर यह तय किया था। एक दूसरे से वादा किया कि कुछ भी हो जाए हम एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। ये हमारी टीम का बेस्ट था। क्रांति गौड़ ने कहा हरमन दी हमेशा कहती थी, हंसती रहो। अगर हमारे टीम में कोई थोड़ा भी नर्वस होता था तो हम सब मिलकर उसका साथ देते थे। टीम में साथ मिलकर हंसने से एक दूसरे को मोटिवेशन मिलता था।

मजाकिया अंदाज में मोदी के  स्किन केयर रूटीन पुछे गए

इन सब सवाल जवाब के बीच मोदी ने महिला टीम प्येलयर्स से पूछा टीम में कोई तो हंसाने वाला होगा ही, जिसका जवाब देते हुए हरलीन देओल ने कहा टीम में माहौल को लाइट रखने के लिए एकाध इंसान ऐसा होना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं ज्यादा ही वेली हूं तो मैं कुछ ना कुछ करती रहती हूं। साथ ही मोदी ने ये भी जोड़ा कि यहां आने पर भी कुछ किया होगा। वहीं, अन्य प्लेयर में शामिल हरलीन ने  यह भी जोड़ा कि सर इन्होंने मुझे डांट दिया था कि कुछ नहीं करना।हरलीन ने मजाकिए अंदाज में यह भी पूछा कि आप बहुत ग्लो करते हो सर, स्किन केयर रूटीन पूछनी है। क्या आप बताएंगे। पीएम ने कहा मेरा इस विषय पर कभी ज्यादा ध्यान नहीं गया। वहीं स्नेह राणा ने कहा सर ये करोड़ों देशवासियों का प्यार है। उन्हीं के स्पोर्ट से हम जीत पाएं हैं। इसपर  मोदी ने कहा अब ये तो है ही है जी। ये बहुत बड़ी ताकत होती है समाज से इतना प्यार मिलता है, क्योंकि मुझे हेड ऑफ डिपार्टमेंट के तौर पर सरकार में भी 25 साल हो गए हैं। लंबा समय होता है। उसके बाद भी इतने जब आशीर्वाद मिलते है, तो इसका प्रभाव रहता है।

हेड कोच अमोल मजूमदार की बातचीत

भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी कहा सर देखा  प्लेयर्स कैसे- कैसे सवाल  करते हैं। मुझे हेड कोच बने 2 साल हो गए हैं। मेरे बाल सफेद हो गए हैं। मोदी ने  दीप्ति से पूछा  सबको कंट्रोल करने के लिए क्या करती हो? दीप्ति ने जवाब देते हुए बोला सर आपने 2017 में मुझसे कहा था कि वही सच्चा प्लेयर है जो उठकर चलना सीखे। उठके अपने फेल्योर से बाहर आना सीखे। बस लगे रहो, मेहनत करते रहो। आपका यह वर्ड मुझे हमेशा मोटिवेट करता रहता  है। आपकी स्पीच हमेशा  सुनते रहती हूं। आप बहुत कूल और काम रहते हैं। लोग आपके बारे में बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन आप सबकुछ सच में बहुत कामली हैंडिल करते हो।

दीप्ति से  उनके हाथ पर बने टैटू को लेकर भी सवाल

मोदी ने दीप्ति से  उनके हाथ पर बने टैटू को लेकर भी सवाल पूछा कि हनुमानजी का टैटू लगाकर घूमती हो, क्या  हाथ पर भगवान के टैटू बनवाले से कुछ मदद मिलती है। दीप्ति ने इसका जवाब देते हुआ कहा-  मुझे खुद से उन पर विश्वास रहता है, क्योंकि जब भी कुछ परेशानी आती है तो मैं उनका नाम लेती हूं और उस परेशानी से बाहर आ जाती हूं। इसलिए  मुझे उन पर इतना विश्वास है। मोदी ने आगे ये भी सवाल किया कि आप अपने इंस्टाग्राम पर जयश्री राम लिखते हैं। जिस पर दीप्ति  ने बस  हां कहकर उसका जवाब दिया ।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर