Thursday, July 23, 2026

31 मार्च को बिहार दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे पर आ रही है. दरअसल, प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए ही राष्ट्रपति बिहार आ रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह राजगीर तथा नालंदा विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति के रूप में प्रथम दौरा होगा. समारोह के दौरान वे दीक्षांत भाषण देंगी, उपाधियों को प्रदान करेंगी. मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी. वे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित 2000 सीटों वाले सभागार ‘विश्वमित्रालय’ का उद्घाटन भी करेंगी.

कार्यक्रम में ये रहेंगे शामिल

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तथा विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) पेरियासामी कुमारन शामिल होंगे.

नालंदा यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह

बता दें कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. क्योंकि यह नव उद्धाटित स्थायी परिसर में आयोजित होने वाला पहला दीक्षांत समारोह होगा. इस परिसर का उद्धाटन जून 2024 में भारत के प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार के बाद यह केवल दूसरा दीक्षांत समारोह है. इससे पहले पहला समारोह 2016 में आयोजित हुआ था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर