Thursday, July 23, 2026

प्रशांत किशोर ने कहा- दिल्ली में एक घर छोड़कर अपनी सारी संपत्ति दान कर दूंगा

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि वो दिल्ली में अपने परिवार के लिए एक घर को छोड़कर, पिछले 20 वर्षों में कमाई गई अपनी पूरी संपत्ति पार्टी को दान कर देंगे. बिहार में पश्चिम चंपारण के भितिहरवा में उन्होंने कहा, “जिन लोगों को लालच देकर दस हजार रुपये की पहली किस्त दी गई थी अब उन सभी लोगों तक पहुंचना और यह सुनिश्चित करना जन सुराज की ज़िम्मेदारी है कि वे सरकारी सिस्टम में न उलझें.”

उन्होंने कहा, “15 जनवरी के बाद, हम हर घर जाएंगे और उनका फ़ॉर्म भरवाएंगे ताकि उन्हें 2 लाख रुपये मिल सके. यह बिहार नव निर्माण संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा.” “मैं बिहार की जनता से वादा करता हूं कि आने वाले पाँच साल में मैं अपनी कमाई का कम से कम 90 फ़ीसदी हिस्सा जन सुराज की इस पहल को दान करूँगा. साथ ही, दिल्ली में अपने परिवार के लिए एक घर को छोड़कर, पिछले 20 वर्षों में कमाई गई अपनी पूरी संपत्ति को भी मैं इस पहल में दान कर रहा हूँ.” उन्होंने कहा, “यह पहल पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगी. मैं बिहार के लोगों से भी आग्रह करता हूं कि वे कम से कम एक हज़ार रुपये जन सुराज को दान करें.” बता दें कि जन सुराज पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थी, लेकिन उसे बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल पाई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर