क्राइम डेस्क : देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इस केस में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में नामजद मुकदमा दर्ज है।
Highlights:
दून पुलिस ने इन आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ “मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी” का पोस्टर जारी किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते इनाम की राशि बढ़ाई गई है।
सूचना देने वालों का नाम गोपनीय
पुलिस ने अपील की है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सिटी कंट्रोल रूम देहरादून के नंबर 9411112972 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया गया है।


