Saturday, June 20, 2026

पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे. इस किस्त के तहत पूरे देश में 18,880 करोड़ रुपये से ज्याजा की रकम DBT के जरिए पूरे 9.44 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : साईं धाम में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

पश्चिम बंगाल से PM मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है. यहीं से प्रधानमंत्री ‘पश्चिम बंग दिवस’ समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो 20 जून को जारी की जाएगी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर