Thursday, July 23, 2026

पीएम मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों से बैठक, ईरान युद्ध और ऊर्जा स्थिति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इस बैठक को अहम बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री ने पहले ही संकेत दिए हैं कि यदि यह संघर्ष लंबा चलता है, तो इसके व्यापक दुष्परिणाम हो सकते हैं। 24 मार्च को राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाला समय देश के लिए एक बड़ी परीक्षा हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों को टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें: रांची : JSCA स्टेडियम को मिली दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी, 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 मुकाबला

ईंधन की कमी की खबरों को किया खारिज

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल और अन्य ईंधन भंडार मौजूद है। सरकार के अनुसार, देश के पास करीब 60 दिनों का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि किसी भी वैश्विक संकट के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही ईंधन किल्लत की खबरों को भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया प्रोपेगैंडा बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, इसका उद्देश्य बाजार में घबराहट पैदा करना और पैनिक बाइंग को बढ़ावा देना है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वजह ईंधन की खरीदारी न करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर