Monday, June 29, 2026

गिरिडीह में हाथी के हमले से एक महिला की मौत, परिजनों को दी गई मदद राशि

न्यूज डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंचर्गत बंगराकला गांव के पास वन क्षेत्र में शनिवार को जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजिया देवी के रुप में हुई है जो उसी गांव की निवासी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी.

इसे भी पढ़े: रांची पुलिस ने टाटीसिलवे हत्याकांड का किया खुलासा, 3 आरोपी दोस्त गिरफ्तार

परिजनों को मिली मदद राशि

मौके पर पहुंची पुलिस प्रभारी अधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि जंगल में हाथी के हमले से एक पीड़िता की मौत हो गई. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर पहुंचे वन अधिकारी ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रुप में 50,000 रुपए का चेक दिया, जबकि बाकी के मुआवजा राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी.

शेष राशि कागजी प्रक्रिया के बाद

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के हमले से लोगों को सुरक्षा के लिए सभी सुविधाएं की जाए. ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके. लगातार हो रहे हाथियों के हमलों में काफी लोगों की जान चली गई है. फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को पूरी राशि सौंप दी जाएगी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर