हजारीबाग : जिले के दनुआ घाटी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : ओडिशा में राउरकेला से जाजपुर जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत में 4 की मौत, 20 से अधिक घायल
पलामू में जमीन विवाद में हत्या
इधर पलामू जिले के पिपराटांड़ थानान्तर्गत कर्मा गांव में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजमुनी पाठक के रूप में हुई। उन्हें घर के बाहर बुलाकर और कुछ दूर ले जाकर हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर पर मारी गई, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया “प्रारंभिक जांच पङताल में इस घटना के मूल में जमीनी विवाद का मामला प्रतीत है। पुलिस ने शव को बुधवार सुबह कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर परिजनों से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि हत्या के आरोपियों को चिन्हित किया जा सके। मामले में पुलिस छानबीन जारी है।


