Monday, November 2, 2026

ओडिशा में राउरकेला से जाजपुर जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत में 4 की मौत, 20 से अधिक घायल

न्यूज डेस्क : मंगलवार देर रात ओड़िशा के राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और ट्रक दोनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब एक दर्जन एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक 19 फीसदी हुए मतदान, कोलकाता में बूथ पर हंगामा

कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हाईटेक समेत अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात तक अस्पतालों में उपचार जारी रहा। इस दौरान विधायक शारदा नायक, प्रतिनिधि प्रेम दास और युवा नेता विवेक गुप्ता समेत कई लोग घायलों की सहायता में जुटे रहे। घटना स्थल पर दो एवं अस्पताल में दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर