Thursday, July 23, 2026

जेपीएससी कार्यालय में झारखंड पुलिस और सीआईडी की छापेमारी, हिरासत में लिए गए कई कर्मी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड पुलिस और सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की है. यह छापेमारी किन कारणों या किस मामले को लेकर हो रही है, इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं छापेमारी के दौरान पूरे जेपीएससी मुख्यालय परिसर को चारों तरफ से घेर लिया ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर न प्रवेश कर सके और न ही अंदर से कोई संदिग्ध सामग्री बाहर भेजी जा सके.

इसे भी पढ़ें : गठबंधन सरकार में अधिकारी बेलगाम, प्रशासनिक अराजकता को मिल रहा संरक्षण: प्रदीप सिन्हा

रांची के सिटी एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे. आयोग के मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न शाखाओं तक पुलिस का सख्त पहरा देखा गया. कार्यालय के कर्मचारियों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई थी.

जांच एजेंसी को जेपीएससी की पिछली कुछ परीक्षाओं और नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं. इसी सिलसिले में सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम आयोग में रखे फाइलों को खंगाल रही है. जांच टीम डिजिटल साक्ष्यों, कंप्यूटर के हार्ड डिस्क, मेरिट लिस्ट से जुड़े कागजातों और अन्य संदेहास्पद फाइलों की गहन पड़ताल में जुटी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर