Thursday, July 23, 2026

नीतीश कुमार चौथी बार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 29 मार्च को राष्ट्रीय परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यह नीतीश कुमार का चौथा कार्यकाल होगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए सांगठनिक चुनाव में वह निर्विरोध चुने गए। इस चुनाव में नीतीश कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी की समयसीमा खत्म होते ही उनकी जीत तय हो गई। चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने आधिकारिक तौर पर उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

चौथी बार बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नीतीश कुमार ने साल 2016 में शरद यादव की जगह पार्टी की कमान संभाली थी. इसके बाद 2019 में भी वह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे.  2020 में उन्होंने आईएएस अधिकारी से नेता बने आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. बाद में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. साल 2023 में जब ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दिया तो एक बार फिर से नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाली.

जदयू का गठन साल 2003 में कई दलों के विलय से हुआ था। इसमें जॉर्ज फर्नांडीस और नीतीश कुमार की समता पार्टी, शरद यादव के नेतृत्व वाला जनता दल धड़ा और रामकृष्ण हेगड़े की लोकशक्ति शामिल थी। उसके बाद से पार्टी पर नीतीश कुमार ने कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर परोक्ष तो कभी अपरोक्ष रूप से हमेशा नियंत्रण बनाए रखा.

इसे भी पढ़ें : बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का नया सिस्टम लागू, लाखों कर्मियों को मिलेगी राहत

29 मार्च को पटना में बैठक 

जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होनी है. बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बैठक 29 मार्च को होगी. इस बैठक में देशभर से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे. चर्चा है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. निशांत कुमार ने हाल ही में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली थी.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अनुसार जदयू में अंतिम निर्णय नीतीश कुमार का ही होता है। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने बिहार की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव बनाए रखा। वहीं, नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में अगले महीने से नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद वह जल्द ही संसद के ऊपरी सदन की शपथ लेंगे। यह उनका पहला राज्यसभा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह लोकसभा और बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान 

सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर संजय झा ने और भी बड़ा बयान दिया है. संजय झा ने कहा, “निशांत बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे. वे लगातार सक्रिय हैं। युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पॉपुलैरिटी है. निशांत युवा और अच्छी पढ़ाई वाले हैं. नई बिहार सरकार में वे कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर