Thursday, October 29, 2026

इंदौर में पहली बार IPL स्टाइल में होगी एमपी क्रिकेट लीग की नीलामी, स्टार खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

इंदौर: इंदौर में 31 मार्च को पहली बार मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) के लिए आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा। एमपी क्रिकेट लीग में इस बार पहली बार फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी। यह नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह आयोजित होगी, जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ बड़ा मंच भी मिलेगा। मध्य प्रदेश क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन

नीलामी का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस दौरान सभी टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए रणनीति के साथ उतरेंगी। नीलामी में तेज गेंदबाज आवेश खान, कुलदीप सेन, बल्लेबाज आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा और ऑलराउंडर माधव तिवारी जैसे खिलाड़ियों पर सभी टीमों की नजर रहेगी। खास बात यह है कि आवेश खान को किसी भी टीम ने रिटेन नहीं किया है, जिससे उनके लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

इस बार वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार को उनकी टीमें ने पहले ही रिटेन कर लिया है। वेंकटेश अय्यर को 12.5 लाख रुपए और रजत पाटीदार को 7 लाख रुपए में टीम में बरकरार रखा है। इस बार लीग में टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां 7 टीमें हिस्सा लेती थीं, वहीं अब 10 टीमें मैदान में उतरेंगी, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। एमपी लीग की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई खिलाड़ी अन्य राज्यों की टीम छोड़कर फिर से मध्य प्रदेश लौट आए हैं। इनमें अजय रोहेरा, पुनीत दाते और आनंद सिंह बैस शामिल हैं, जो पहले पुडुचेरी से खेल रहे थे, लेकिन अब फिर से एमपी टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

आईपीएल के बाद होगा आयोजन

एमपी क्रिकेट लीग का आयोजन आईपीएल के बाद किया जाएगा। इस लीग से कई खिलाड़ियों को पहचान मिली है और वे आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। एमपी क्रिकेट लीग की यह नीलामी खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाली है। इससे न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि क्रिकेट के स्तर को भी नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर