रांची: रांची स्थित सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह तिथि विस्तार अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए किया गया है। इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
Highlights:
जल्द आवेदन करने की सलाह
भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। समय रहते आवेदन करने से तकनीकी समस्याओं और भीड़ से बचा जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के आधिकारिक ज्वाइन इंडियन आर्मी पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी। इसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश या अनुचित साधनों का कोई स्थान नहीं है।
यह भी पढ़ें: लातेहार में हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
दलालों से सतर्क रहने की चेतावनी
अभ्यर्थियों को विशेष रूप से आगाह किया गया है कि वे किसी भी दलाल या भ्रामक जानकारी देने वाले लोगों से दूर रहें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। समय पर आवेदन कर वे अपने भविष्य को सुरक्षित दिशा दे सकते हैं और देश सेवा का हिस्सा बन सकते हैं।


