Sunday, November 1, 2026

3 अगस्त से यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र, चार दिनों के सत्र में 4 अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट

लखनऊ: सोमवार तीन अगस्त से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में चार अगस्त को सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदानों की मांगें चार अगस्त को दोपहर 12:20 बजे सदन में पेश करेगी। हालांकि सत्र के पहले दिन तीन अगस्त को आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी के निधन हो जाने के कारण शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। शोक जताने के बाद सदन स्थगित हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की स्वीकिृति के विधानसभाबाद के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने सत्र का कार्यक्रम जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : सनातन धर्म के अपमान के आरोपों पर वाराणसी में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, संसद में गेरुआ वस्त्र पहनने पर बोले पूर्णिया सांसद

4 अगस्त को अनूपुरक बजट

माना जा रहा है कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार इस बार के अनुपूरक बजट में कुछ लोकलुभावन और कुछ नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। चार अगस्त को अनूपुरक बजट पेश करने के बाद पांच अगस्त को विधायी कार्य और अन्य कार्य निपटाए जाएंगे। वहीं, छह अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद सरकार इसे पास कराएगी। इससे पहले योगी सरकार वर्ष 2026-27 का मूल बजट नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पास करा चुकी है।

नौ अध्यादेश ला चुकी सरकार

सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) (संशोधन) द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) अध्यादेश शामिल हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर