Monday, November 2, 2026

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से, शाम 6 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसके 6 अगस्त तक चलने की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले रविवार को मानसून सत्र को लेकर बैठकों का दौर चलेगा। सत्र के संचालन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सर्वदलीय बैठक होगी तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी होगी। इसके अलावा रविवर को ही सत्ता पक्ष और विपक्ष विधानमंडल दल की बैठकें कर अपनी रणनीति तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें : 3 अगस्त से यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र, चार दिनों के सत्र में 4 अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक

इधर मानसून सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से औपचारिक मुलाकात की। रविवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शाम छह बजे से लोकभवन सभागार में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री भाजपा के सभी विधायक व विधान परिषद सदस्य के साथ ही सहयोगी दलों के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

सपा विधानमंडल दल की बैठक भी पार्टी मुख्यालय पर होगी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेंगे। विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को विधानमंडल के मानसून सत्र की रणनीति समझाई जाएगी। मुख्य विपक्षी दल सपा अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, नीट पेपर लीक जैसे कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाने की तैयारी में है। सत्ता पक्ष भी विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी में है।

चार दिनों का मानसून सत्र

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होकर छह अगस्त तक चलने की उम्मीद है। आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी का हाल ही में निधन हो गया है, इसलिए पहले दिन तीन अगस्त को शोक व्यक्त कर विधान सभा सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।

चार अगस्त को वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस पहले अनुपूरक अनुदानों की मांगें दोपहर 12:20 बजे सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं पांच अगस्त को विधायी कार्य और अन्य कार्य निपटाए जाएंगे। छह अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद सरकार इसे पास कराएगी। इससे पहले योगी सरकार वर्ष 2026-27 का मूल बजट नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पारित करा चुकी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर