Sunday, September 27, 2026

मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव के खाली किए गए बंगले से सामान गायब होने का लगाया आरोप

पटना: पटना के वीआईपी इलाके में स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली होने के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के आवास खाली करने के बाद अब नए आवंटी मंत्री लखेंद्र पासवान ने बंगले से सरकारी सामान गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। आवास में मौजूद फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान को LR भारत के नाम से अनीसाबाद रोड स्थित कार्यालय में शिफ्ट किया गया है।

मंत्री को अलॉट हुआ बंगला

सरकारी आवास खाली होने के बाद यह बंगला मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित किया गया है। जब मंत्री आवास का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्होंने वहां की स्थिति को लेकर गंभीर आपत्ति जताई। मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि बंगले से कई जरूरी सरकारी सामान गायब हैं। उन्होंने कहा, “आवास में पंखा, कुर्सी, एसी, बल्ब तक नहीं हैं। हर विधायक और मंत्री को सरकारी आवास में बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं। यहां तो स्थिति यह है कि भवन रहने लायक भी नहीं है।”

भवन की हालत पर भी सवाल

मंत्री ने बताया कि बंगले की हालत काफी खराब है। छत क्षतिग्रस्त है और कई जगहों पर टूट-फूट नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक भवन की मरम्मत नहीं होती, तब तक उसमें रहना संभव नहीं है। लखेंद्र पासवान ने आगे कहा कि बंगले में पंखा, एसी सहित लगभग सभी सामान हटा लिए गए हैं। यहां तक कि गेट के लैच भी टूटे हुए हैं। उनका कहना है कि यह एक खंडहर जैसी स्थिति में है।

भवन निर्माण विभाग को दी जानकारी

मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने अधिकारियों को बंगले की स्थिति दिखाई और जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी संपत्ति कैसे और कब हटाई गई। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और आवास से सामान गायब होने के आरोपों पर क्या रिपोर्ट सामने आती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर