Thursday, July 23, 2026

पुणे में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग, जांच के आदेश

पुणे: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में गलत जगह लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। निर्धारित हेलीपैड के बजाय हेलीकॉप्टर एक पार्किंग लॉट में उतरा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड से करीब एक किलोमीटर दूर एक पार्किंग लॉट में उतरा। लैंडिंग के दौरान धूल का बड़ा गुबार उठ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भुजबल ने बताया पायलट की गलती

घटना के बाद मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पायलट की गलती से हेलीकॉप्टर गलत जगह उतर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। छगन भुजबल पुरंदर में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भेजी जाएगी। इसके बाद पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान बम विस्फोट, चार पुलिसकर्मी घायल

PWD ने दी थी हेलीपैड की जानकारी

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हेलीकॉप्टर क्रू को सही हेलीपैड के अक्षांश और देशांतर की जानकारी पहले ही दे दी थी, लेकिन क्रू ने इसका पालन नहीं किया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस वजह से हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। इस मामले में अब तक पायलट, क्रू या हेलीकॉप्टर संचालित करने वाली कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर