Thursday, July 23, 2026

252 करोड़ के ड्रग्स मामले में सिद्धांत कपूर ANC के सामने पेश, कई बॉलीवुड नामों का भी जिक्र

मुंबई : 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सोमवार को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) घाटकोपर यूनिट के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। ANC ने उन्हें 1 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा था। सिद्धांत को यह समन 21 नवंबर को जारी किया गया था। इससे पहले ANC ने पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि (ओरी) को भी समन भेजा था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ANC ने उन्हें दूसरा समन भेजा है और अब 26 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

पहले भी ड्रग्स केस में आ चुका है सिद्धांत का नाम

सिद्धांत कपूर वर्ष 2022 में भी चर्चा में आए थे, जब उन्हें बेंगलुरु की एक रेव पार्टी से ड्रग्स सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पूरा मामला क्या है?

इंडिया टुडे और PTI की रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2024 में ANC ने ड्रग तस्कर सलीम डोला के बेटे ताहेर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया था। पूछताछ में ताहेर डोला ने यह दावा किया कि भारत और विदेश में आयोजित होने वाली कुछ हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स (मेफेड्रोन) सप्लाई होती थी और इन पार्टियों में शामिल होने वालों में कुछ बॉलीवुड हस्तियां, मॉडल्स, रैपर्स और अन्य लोग होते थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ताहेर ने पूछताछ में कुछ नाम लिए, हालांकि इन दावों की पुलिस द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इन आरोपों को फिलहाल केवल ताहेर के बयान के रूप में देखा जा रहा है।

इन रिपोर्ट्स के अनुसार जिन नामों का जिक्र आया है, उनमें शामिल हैं श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), अलीशा पारकर, फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास–मस्तान, रैपर लोका और जीशान सिद्दीकी (इन सभी नामों का जिक्र ताहेर डोला के बयान में आया है, और इन दावों पर पुलिस की जांच जारी है। किसी के खिलाफ अभी तक कोई आधिकारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं।)

नोरा फतेही ने आरोपों पर प्रतिक्रिया दी

ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर लंबा बयान जारी किया और उन्होंने लिखा मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं हमेशा काम में रहती हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मैं ऐसे लोगों के संपर्क में नहीं रहती। जो पढ़ते हो, उस पर भरोसा मत करो, मेरा नाम इस्तेमाल करना आसान समझ लिया गया है। नोरा ने आगे कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने चेतावनी दी कृपया मेरा नाम गलत मामलों में इस्तेमाल न करें। इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जांच जारी

एंटी नारकोटिक्स सेल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक विभाग ने कई लोगों को समन भेजे हैं, और आने वाले दिनों में भी कुछ और बयान दर्ज किए जा सकते हैं। ANC का कहना है कि किसी भी आरोप पर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर