Sunday, September 27, 2026

झारखंड में मंगलवार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं होंगी शुरू, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

रांची: झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से राज्यभर में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में 7.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में 4.23 लाख और इंटर परीक्षा में 3.24 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में 90,579, वाणिज्य में 21,195 और कला संकाय में 2,12,547 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,232 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कल 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

परीक्षा की तैयारियां पूरी

राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र पहले ही निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीमें तैनात की गई हैं ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर धारा 144 भी लागू की गई है। परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाएं। बिना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

शांतिपूर्ण परीक्षा की अपील

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने अभिभावकों तथा छात्रों दोनों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और अफवाहों से दूरी बनाकर शांत मन से परीक्षा दें। इससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेगी। मैट्रिक (10वीं) परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी तक और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों से कहा गया है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और परीक्षा केंद्र में किसी भी अनुचित गतिविधि से दूर रहें। शिक्षकों और प्रशासन ने भी छात्रों से संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है ताकि बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर