Tuesday, July 21, 2026

झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

रांची : झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। इसे लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों की भीड़ देखने को मिली। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,23,821 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,24,321 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

757 परीक्षा केंद्र बनाए गए

इंटरमीडिएट परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी आर्ट्स संकाय से हैं, जिनकी संख्या 2,12,557 है। वहीं साइंस संकाय से 90,579 और कॉमर्स संकाय से 21,195 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में मैट्रिक के लिए 1,232 और इंटरमीडिएट के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी गाइडलाइन जारी

जैक के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी तक चलेंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 23 फरवरी को समाप्त होंगी। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। छात्रों से नकल या किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया है। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक माहौल देने की सलाह दी गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर