Sunday, September 13, 2026

विधानसभा में CM शुभेंदु अधिकारी समेत कई नवनिर्वाचित MLAs ने किया शपथ ग्रहण

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में बुधवार को राज्य विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके साथ ही विधायकों को औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई.

प्रोटेम स्पीकर तापस राय की मौजूदगी में सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण किया. वहीं इस अवसर पर भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से विजयी हुए भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शपथ ली. इस दिन प.बंगाल को ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप में देखा गया.

शुभेंदु की दोनों सीटों पर जीत

शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. जिसमें विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की थी. वहीं भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी ने जीत हासिल कर विधानसभा में वापसी की थी.

2026 के चुनाव में एक बार फिर दोनों सीटों पर राजनीतिक केंद्र रहीं, जहां शुभेंदु अधिकारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की. वहीं शपथ ग्रहण के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक बनने और नंदीग्राम सीट को छोड़ने का निर्णय लिया. इस निर्णय के साथ राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हुए.

इसे भी पढ़े: बिहार में युवक ने नशे की धुत में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आक्रोशितों का फूटा गुस्सा

नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ 

विधानसभा परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. वहीं इस दौरान विधायकों की उपस्थिति में औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की गई और सदन का माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भर गया. विशेषज्ञों के अनुसार, भवानीपुर और नंदीग्राम से जुड़े इस राजनीतिक घटनाक्रम का असर आने वाले समय में राज्य की सत्ता संतुलन और रणनीतिक दिशा पर देखने को मिलेगा. संभावना है कि यह निर्णय आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर