न्यूज डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी में एक नाबालिग बच्ची का बीच सड़क पर रेप किया गया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों का पुलिस-प्रशासन पर गुस्सा फूटा और जनाक्रोश भड़क उठा. लोग कई स्थानों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर जगह-जगह में टायर जला रहे है. वहीं कुछ स्थानों पर सब्जी फलों के ठेलों पर भी उन्होंने आग लगा दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शहर में अराजकता का माहौल लगभग 4 घंटे तक रहा.
Highlights:
नशे की हालत में जबरन किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात मासूम पास में ही स्थित अपनी नानी के घर जा रही थी. इस दौरान नशे में धुत एक युवक ने उसे अकेला रास्ते में पाकर जबरन उसका रेप किया और मौके से फरार हो गया. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक आरोपी तबतक भाग निकला. बता दें कि आरोपी ने 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सरेराह दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूट गया.
इसे भी पढ़े: असम पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे पवन खेड़ा ने मीडिया से क्या कहा जाने!
आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा
आक्रोशित लोगों ने सुबह होते ही बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर मुख्य मार्गों को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. वहीं आक्रोश प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कई स्थानों में टायर जलाया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. उग्र भीड़ ने कुछ सब्जी और फलों के ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और भी अधिक तनावपूर्ण हो गया.
मौके की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और हालात को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया. वहीं एहतियातन संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.
आरोपी के परिजनों से पूछताछ जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वहीं मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरु कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाया और परिजनों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है. सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर पीड़िता की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरु कर दी है. वहीं अभियुक्त की पहचान पीड़िता के परिचित के रुप में हुई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

