Thursday, July 23, 2026

कशिश डेवलपर्स के एमडी अजीत चौधरी को मिली धमकी, व्हाट्सऐप कॉल कर मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

रांची :राजधानी में एक बार फिर कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार कंस्ट्रक्शन कंपनी कशिश डेवलपर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अजीत चौधरी को धमकी दी गई है। अपराधियों ने अजीत चौधरी को व्हाट्सऐप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही सात दिनों के अंदर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है। इस संबंध में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

भुक्तभोगी की ओर से दर्ज कराई एफआईआर में बताया गया है कि 14 मार्च को दोपहर करीब एक बजे से लगातार उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप कॉल और संदेश आने लगे। कॉल करने वालों ने खुद को आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही धमकी दी कि रकम नहीं दी गई तो उनके ऊपर कहीं भी हमला किया जा सकता है। धमकी में यह भी कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अजीत ने यह भी कहा है कि लगातार कॉल और धमकी भरे संदेश से वे और उनका परिवार दहशत में हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर