रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कमल देसाई और शीतल देसाई ने अग्रिम जमानत के लिए भारत का सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले दोनों आरोपियों को राहत नहीं मिली थी। रांची की एसीबी कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।
Highlights:
एसीबी ने पूछताछ के लिए भेजा था समन
मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड (ACB) ने कुछ महीने पहले दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। एसीबी ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन एजेंसी के सामने उपस्थित होने के बजाय दोनों आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख कर लिया।
यह भी पढ़े: 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास, अब 3,075 रुपये देने होंगे
अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं
कमल देसाई और शीतल देसाई की अग्रिम जमानत याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। अदालत की ओर से सुनवाई की तारीख तय होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी। इधर, एसीबी की टीम अब भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। जांच एजेंसी शराब घोटाला मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


