नई दिल्ली : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है. साथ ही ट्रस्ट के खातों और दान के ख़र्च की जानकारी भी लोगों के सामने रखी जाए. बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है. राज्य सरकार की गठित एसआईटी इस क्रम में अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को लेकर सीएमपीडीआई गेट पर सीटू का विरोध प्रदर्शन, कहा -दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला
ट्रस्ट में हज़ारों करोड़ की चोरी
राहुल और खड़गे ने पत्र में लिखा, “आपको पता है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हज़ारों करोड़ की चोरी हुई है. लाखों भक्तों ने अपनी मेहनत की कमाई आस्था और विश्वास से दान की थी, लेकिन इस चोरी से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. आपने संसद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्य सिर्फ़ आपकी सरकार ने ही नियुक्त किए. यह सबको पता है कि ट्रस्ट के सदस्य आरएसएस, वीएचपी और इनके संगठनों से जुड़े हैं. इसका बदनाम पूर्व महासचिव भी आपका क़रीबी था. अब इतनी बड़ी चोरी पर आपकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं है. जवाबदेही तय करना और नुकसान की भरपाई करना आपका कर्तव्य है.”
ट्रस्ट के सभी आर्थिक मामलों की जांच
पत्र में आगे लिखा, “हम आपसे आग्रह करते हैं कि तुरंत एक स्वतंत्र और पूरी जांच का आदेश दें. इसमें ट्रस्ट के सभी आर्थिक मामलों की जांच होनी चाहिए, जिसमें नकद, सोना, चांदी समेत सभी चढ़ावे शामिल हों. जांच की रिपोर्ट और ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक किए जाएँ ताकि हर भक्त को पता चले कि उनके चढ़ावे का इस्तेमाल कैसे हुआ. जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें पद या प्रभाव की परवाह किए बिना सज़ा मिले.”


