Thursday, July 23, 2026

झारखंड JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने पूछताछ के लिए दो को भेजा नोटिस

झारखंड  :  JSSC CGL पेपर लीक मामले में अंतिम परीक्षा परिणाम को प्रकाशित करने या नहीं करने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आने से पहले सीआईडी ने इस मामले में दो व्यक्तियों कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. CID ने इस मामले को लेकर दर्ज कांड संख्या 02/2025 के तहत नोटिस भेजा है। कहा जा रहा है कि जिन दो लोगों को नोटिस भेजा गया है, उन दोनों ने ही इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

सीआईडी की ओर से जिस मामले में दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है, वह मामला जेएसएसी की ओर से दर्ज कराया गया था. इसमें आयोग ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पेपर लीक को लेकर गलत सूचनाएं फैलाकर आयोग की छवि खराब करने की कोशिश की है।

बता दें कि इसी मामले में बीते सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं सीआईडी ने भी इस मामले में हाल ही में वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को जेएसएससी सीजीएल को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर गिरफ्तार किया था. दावा किया जा रहा है कि संतोष मस्ताना ने ही सबसे पहले पेपर लीक की बात उठाई थी और जांच के दौरान व्हाट्सएप के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे, जो कथित रूप से पेपर लीक से जुड़े थे।

Also Read : Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2025 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनेंगे शुभ संयोग, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर