Thursday, July 23, 2026

जमशेदपुर: 18 वर्षीय छात्र पर चापड़ से हमला, मुख्य आरोपी समेत 4 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दोस्ती विवाद में 18 वर्षीय छात्र आदर्श सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में आदर्श को गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो युवक मिलकर छात्र पर हमला कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रांची : राजधानी में अपराधी बेकाबू, एक ही रात में जमकर मचाया उत्पात, चार घटनाओं को दिया अंजाम

घायल आदर्श को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर