Sunday, September 13, 2026

India AI Impact Summit में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन मामले में IYC के अध्यक्ष उदय भानु चिब भेजा समन

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI India Impact Summit 2026’ के दौरान हुए विरोध ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इस प्रकरण में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जांच में शामिल होने के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा समन भेजा गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, वे सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय पहुँच चुके हैं, जहाँ मामले की जांच कर रहे अधिकारी उनसे गहन पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के सटीक कारणों का सार्वजनिक रूप से विस्तृत खुलासा नहीं किया है, लेकिन समन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘शर्टलेस’ होकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को तत्काल हिरासत में लिया गया और उन्हें तिलक मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया, जहां मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर