न्यूज डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन बहुत जल्दी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने वाले हैं. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार ने दलादली चौक स्थित धोनी के फार्म हाउस के पास ही ईशान किशन की 11 मंजिला इमारत के नक्शे को मंजूरी दे दी गई है. नक्शा पास होने के बाद ही इस बहुमंजिला आशियाने के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई.
Highlights:
आशियाने का निर्माण शुरु
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का नए आशियाने के निर्माण का रास्ता साफ है. यह भव्य इमारत नगड़ी अंचल के मौजा दलादली में रिंग रोड के ठीक किनारे बनेगी. प्राधिकार ने खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की कुल 75 डिसमिल जमीन पर 11 मंजिला बिल्डिंग के निर्माण प्लान को हरी झंडी दी है. दिसंबर 2022 में क्रिकेटर ईशान किशन ने अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ‘शगुन ईशान इंफ्रा’ के तहत 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था. महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास ईशान का घर बन रहा है, जिससे वो अब धोनी के पड़ोसी बन जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में सिर्फ एक ब्लॉक सोसाइटी बनेगी, जिसमें काफी लग्जरी सुविधाएं होंगी.
इसे भी पढ़े: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
प्रोजेक्ट में लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध
इस नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के स्वीकृत नक्शे में लग्जरी सुविधाओं का भरमार है. जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें ओपन स्पेस सबसे ज्यादा रहेगा, जिससे बिल्डिंग को एक बेहतरीन फ्रंट लुक मिलेगा. सोसाइटी के भीतर ही निवासियों को स्विमिंग पूल, जिम, प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम्स, खूबसूरत गार्डन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस के साथ-साथ सैलून, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध होगी.
जमीनों के दामों में वृद्धि
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस बनने के बाद ही रांची का दलादली और रिंग रोड का इलाका काफी चर्चा में है. वहीं अब ईशान किशन का भी घर बनने वाला है, जिससे वह क्षेत्र तेजी से एक बड़े कॉमर्शियल जोन में तब्दील हो रहा है. साथ ही इसका सीधा असर वहां की जमीनों की कीमतों पर भी पड़ रहा है. इस स्थान में आज की स्थिति यह है कि मुख्य सड़क के किनारे प्लॉट उपलब्ध ही नहीं हैं, और अंदरूनी इलाकों में भी जमीन के भाव 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल से भी ज्यादा पार हो चुकी हैं.


