MIvsKKR: IPL के 19वें सीज़न का आगाज़ हो गया है. आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा स्टेडियम में होने वाला है। मुंबई अब तक पाँच बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है वहीं KKR भी ऐसा करने में तीन बार सफल रही है। दोनों ही टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।
मुंबई की टीम में, बल्लेबाजी के लिए पूर्व इंडियन कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक अच्छे फॉर्म के साथ वापसी करने की उम्मीद में होंगे, वहीं इनके अलावा टीम में t20 वर्ल्ड कप के विनर कप्तान सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। गेंदबाजी में सबकि नजरें बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी पर होंगी। फिनिशर के तौर पर नमन धीर पर सबकि नजरें होंगी। दीपक चहर और शार्दूल ठाकुर भी अच्छे फॉर्म में आने की कोशिश करेंगे।
वहीं KKR की तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुका है, पर पिछले कुछ साल आईपीएल में उसके किसी खराब सपने स नहीं बीता है। KKR की भी कोशिश रहेगी की वो शुरुआत इस सीजन की जीत से करे। KKR में बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे , रचीन रवींद्र, रघुवंशी टॉप बल्लेबाजों में नज़र आएंगे। मिडल ऑर्डर में कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे और रिंकू सिंह से सबको बहुत उम्मीदें होंगी। वहीं गेंदबाजी में KKR थोड़ी कमजोर नज़र आ रही है। टीम में मुस्तफिजूर रहमान अब नहीं ही, हर्षित राणा, आकाश दीप चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। तो अब सबसे ज़्यादा जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, और तेज गेंदबाजी उमरान मलिक पर होगी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।


