Thursday, July 23, 2026

IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB के सामने सनराइजर्स हैदराबाद, कौन मारेगा बाज़ी ? जानिए प्लेइंग 11

RCBvsSRH: IPL 2026 की शुरूआत आज से होने जा रही है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाैएगा. मुकाबला शाम 7 बजे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा. दोनों टीमों की बात करें तो RCB इस बार डिफेंडींग चैंपियन तौर पर खेलती नज़र आएगी. इतने सालों की मेहनत के बाद मिली जीत के बाद टीम एक अलग उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी. RCB के टीम की बात करें तो, इस बार टीम की बल्लेबाज़ी बहुत मज़बूत  है. ओपनिंग में विराट कोहली और सॉल्ट की जोड़ी होगी. फीर मीडील ऑडर के लिए कप्तान रजत पटीदार, देवद्त पडीकल और जितेश शर्मा होंगे. अंत में फिनिशिंग के लिए टीम डेवीड और रोमारीयो शेफर्ड होंगे. इन सब पर सबकि नजरें टिकी होंगी। गेंदबाजी की बात करें तो, क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर कुमार पर ज़्यादा जिम्मेदारियाँ होंगी, क्योंकि जोश हेजलवूड चोटिल होने के कारण टीम में नहीं हैं।

 

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी सबसे ज़्यादा आक्रामक है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। फिर ईशान किशन, क्लासेन, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं। सबको ट्रेविस हेड और अभिषेक से अच्छे शुरुआत की उम्मीद होगी। हालांकि बल्लेबाजी में टीम RCB से थोड़ी कमजोर है, तो शायद वहाँ उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्टेडियम की बाउन्ड्री छोटे होने के कारण बल्लेबाजों को बहुत फायदा होता है, क्योंकि पिच भी फ्लैट होती है। वहीं गेंदबाजों में तेज गेंदबाजों के लिए यहाँ पिच थोड़ी फास्ट है, जबकि स्पिनर्स के लिए यही पिच फायदे मन साबित होती है, क्योंकि बॉल थोड़ी रुक कर आती है।

इसके अलावा आज ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, पिछले साल RCB की जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके ट्रिब्यूट में बोर्ड ने तय किया है, की इस बार कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं मैच के शुरुआत में RCB उन लोगों के लिए दो मिनट का मौन भी करेगी, और स्टेडियम में उनके लिए 11 सीटें भी खाली छोड़ी जाएंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, रसिख सलाम

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर