Thursday, July 23, 2026

IPL 2026 : ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान, पैट कमिंस हुए बाहर

खेल डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले ईशान किशन को नया कप्तान नियुक्त किया है। वह पैट कमिंस की जगह टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, ये फैसला पूरे सीजन के लिए नहीं लिया गया है। दरअसल, पैट कमिंस चोट के कारण सीजन के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। जब तक वह वापस नहीं आ जाते तब तक ईशान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान

वहीं अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं इसलिए वह सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक ईशान किशन टीम के कप्तान होंगे और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।

ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पिछले साल पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था। उन्होंने इस पूरे सीजन में दमदार खेल खेला और यही प्रदर्शन उनकी टीम इंडिया में वापसी की वजह भी बना था। ईशान पिछले साल ही हैदराबाद में आए हैं और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी कोहराम मचाया है। एक बार फिर उनके ऊपर नजरें होंगी।

दूसरे खिताब की तलाश में सनराइजर्स

हैदराबाद को अपने दूसरे खिताब की तलाश है। इस टीम ने साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता था। साल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी में ये टीम फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने शानदार काम किया है। ये टीम बेहद आक्रामक है और अपनी तूफानी बैटिंग लाइनअप के लिए जानी जाती है जिसमें अभिषेक, ईशान, हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर