Sunday, September 13, 2026

आईपीएल 2026: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरी बार चैंपियन बनने की जंग आज, विजय माल्या ने क्या कहा

खेल डेस्क : डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फ़ाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी क्वालिफ़ायर-1 जीतकर लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में पहुंची है. जबकि गुजरात टाइटंस ने क्वालिफ़ायर-2 जीतकर फ़ाइनल में एंट्री पाई है. दोनों टीमें एक-एक चैंपियन रह चुकी है. दूसरी बार चैंपियन बनने के पहले इस सीज़न में दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें आरसीबी ने 2 और गुजरात ने 1 मैच जीता है.

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में किया ढेर

विजय माल्या ने बढ़ाया उत्साह

फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि हमारे बेंगलुरु के शेरों ने आईपीएल के फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर रविवार को लिखा, “आरसीबी- हमारी बड़े शेरों की टीम, यह तुम्हारा आख़िरी क़दम है उस जीत की तरफ़, जिसे तुम पहले ही हासिल कर चुके हो.”

“हमारे बेंगलुरु के शेरों ने आईपीएल के फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है. अब एक और ज़ोरदार ‘प्ले बोल्ड’ दहाड़ से ट्रॉफ़ी जीत लो. शुभकामनाएं, ईश्वर तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे. पहले से भी ज़्यादा ज़ोर से दहाड़ो, बेंगलुरु के शेरों की तरह.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर