Wednesday, June 3, 2026

गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में किया ढेर

न्यूज डेस्क : गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी व 50 हजार इनामिया असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।  इस संबंध में ट्रांस हिंडन उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा में बकरीद पर ( 28 मई) को असद ने सूर्या को चाकू मार दी थी, जिसमें इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोलीं ममता- ‘हेलमेट नहीं पहना होता तो हो सकती थी मौत’

इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए 5 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी जबकि मामले में मुख्य आरोपी असद वांछित था, जिसके ऊपर 50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी।

बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपित असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर