Thursday, July 23, 2026

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्ज़ी से और अपनी शर्तों पर रोका’ : राजनाथ सिंह

न्यूज डेस्क : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्ज़ी से और अपनी शर्तों पर रोका’ है. उन्होंने कहा कि भारत ने यह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया, क्योंकि उसकी क्षमता कम हो गई थी. बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह टिप्पणी की.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में साइबर ठगों ने एयर एंबुलेंस के नाम पर वसूले 8 लाख, समय पर विमान न मिलने से मरीज की मौत

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं यहां फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने वह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया कि हमारी क्षमता कम हो गई थी. हमने उसे अपनी मर्जी से, अपनी शर्तों पर रोका.” उन्होंने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर ‘भारत लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार’ था. रक्षा मंत्री ने कहा, “अचानक ज़रूरत पड़ने पर अपनी क्षमता को बढ़ाने की ताक़त भी हमारे पास थी. थी ही नहीं, बल्कि अभी भी है और पहले से और अधिक दुरुस्त है.”

पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए थे और दावा किया था कि वहां स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ. भारत ने अपने सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर