Sunday, November 1, 2026

हॉकी एफ़आईएच प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से दी शिकस्त

खेल डेस्क : भारत ने हॉकी एफ़आईएच प्रो लीग 2025-26 के शुरुआती मुकाबले में मंगलवार को पाकिस्तान को 4-3 से शिकस्त दी है. हॉकी इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करके भारत की जीत के बारे में लिखा, “भारत का पाकिस्तान पर दबदबा जारी है.” लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में भारत ने 1-0 से पिछड़ने के बाद मैच में वापसी की.

इसे भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में JPL टी-20 फाइनल मुकाबले के दौरान मची भगदड़ में कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा

भारत की ओर से अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने भारत के लिए गोल किए. जबकि पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम, कप्तान अबू महमूद और शकील मोईन ने गोल किए. बता दें कि भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम का सामना दो साल के बाद हुआ है.

इससे पहले 2024 में चीन के हुलुनबुइर में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों देशों के बीच मैच खेला गया था. उस मुक़ाबले को भारत ने 2-1 से जीता था. भारत ने मंगलवार की जीत से एक दिन पहले एफ़आईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर