Tuesday, June 23, 2026

JSCA स्टेडियम में JPL टी-20 फाइनल मुकाबले के दौरान मची भगदड़ में कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा

रांची : JSCA स्टेडियम में JPL टी-20 फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई दर्शक घायल हो गए। स्टेडियम में भारी अव्यवस्था के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए थे। वेस्ट गेट पर अत्यधिक भीड़ जमा होने से अफरातफरी मच गई। प्रवेश के दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़ें: स्मृति शेष पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण मिलने पर बेटे व सीएम हेमंत सोरेन का बेहद खास पोस्ट, कहा – वो भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे

स्टेडियम के गेट के बाहर भीड़ ज्यादा जमा हो गई थी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया है जिसमें 8 से 10 लोग घायल हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को सक्रिय होना पड़ा. उन्होंने तत्काल एंबुलेंस भेजे. ट्विट करके उन्होंने बताया कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं. विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयार है. इस बीच जानकारी मिली है कि कई दर्शक घायल हुए हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर